सिवान फायरिंग के विरोध में RJD का प्रदर्शन: तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित कई नेता हिरासत में
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Bihar News (19 August 2026): सिवान में एके-47 से हुई फायरिंग के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से लोकभवन की ओर मार्च के लिए निकले। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद प्रदर्शनकारी आयकर चौराहे की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में बल तैनात किया था।
आयकर चौक के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की स्थिति बन गई। तेजस्वी यादव खुद बैरिकेड पार कर आगे बढ़े, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता नकली एके-47 लेकर भी नजर आए। पुलिस की कार्रवाई के बाद तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य मीसा भारती, संजय यादव समेत राजद के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए वाटर कैनन चलाए जाने की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल जाने से डर नहीं है और राजद कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष जारी रखेंगे। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर की गई है और इससे आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और सरकार को झुकना ही होगा। राजद ने सिवान की घटना को लेकर सरकार से कानून-व्यवस्था पर जवाब मांगते हुए अपने आंदोलन को आगे भी जारी रखने के संकेत दिए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।