रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने 100 छात्राओं को स्कूल ड्रेस और अलमारी भेंट की
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/08/2026): रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से सेवा प्रकल्प के तहत दुजाना स्थित रामकौर बालिका हाई स्कूल में सामाजिक सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब ने विद्यालय के 100 बच्चों को स्कूल ड्रेस वितरित की। साथ ही स्कूल कार्यालय के उपयोग के लिए एक अलमारी भी भेंट की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में क्लब सदस्यों ने 50 पौधे भी लगाए।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन निखिल गर्ग ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा पिछले कई वर्षों से विद्यालय के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करता आ रहा है। इसके तहत बच्चों को समय-समय पर स्कूल बैग, ड्रेस और स्टेशनरी जैसी उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई जाती रही है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रबंधक हितेंद्र नागर ने गत वर्ष क्लब से इस वर्ष भी विद्यार्थियों के लिए स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने तथा विद्यालय कार्यालय के लिए एक अलमारी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। क्लब ने इस अनुरोध को सेवा कार्य के रूप में स्वीकार करते हुए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की और विद्यालय को उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की और विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्प जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय के वर्तमान प्रबंधक जितेंद्र नागर सहित रोटेरियन सौरभ बंसल, रोटेरियन ऋषि के. अग्रवाल, रोटेरियन राहुल शर्मा, रोटेरियन संजय गर्ग, रोटेरियन रंजीत सिंह, रोटेरियन मोहित सिंघल, रोटेरियन के.के. शर्मा तथा विद्यालय के अन्य वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।