गौतमबुद्ध नगर के 361 कोटेदारों को बड़ा तोहफा, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति क्विंटल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/08/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले के उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने उचित दर दुकानों के विक्रेताओं को मिलने वाले लाभांश में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब कोटेदारों को 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलेगा। सरकार के इस फैसले से जिले के 361 उचित दर विक्रेताओं को सीधे लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का गौतमबुद्ध नगर जिले में भी सजीव प्रसारण किया गया। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी मेधा रूपम समेत कई अधिकारी और उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शासन की ओर से की गई घोषणा की जानकारी कोटेदारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी गई।
बढ़े लाभांश से कोटेदारों को मिलेगी आर्थिक राहत
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि लाभांश बढ़ाए जाने से उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने जिले के सभी कोटेदारों को सरकार के इस निर्णय के लिए बधाई दी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने भी लाभांश में बढ़ोतरी का स्वागत करते हुए उचित दर विक्रेताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इससे राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े विक्रेताओं को अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा।
ई-पास आधारित फीडबैक व्यवस्था की शुरुआत
कार्यक्रम के दौरान सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के तहत ई-पास आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली की भी शुरुआत की गई। इस व्यवस्था के माध्यम से राशन वितरण प्रणाली से जुड़े विक्रेताओं की प्रतिक्रिया दर्ज की जाएगी, जिससे व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उसे और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
जेवर में भी हुआ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
जेवर में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी पहाड़िया, उपजिलाधिकारी दुर्गेश सिंह, पूर्ति विभाग के अधिकारी और क्षेत्र के कोटेदार मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह, एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल और क्षेत्रीय जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सरकार के इस फैसले को उचित दर विक्रेताओं के लिए आर्थिक राहत के तौर पर देखा जा रहा है। लाभांश बढ़ने से जिले में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े 361 कोटेदारों को सीधा वित्तीय लाभ मिलेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।