शौक पूरे करने के लिए चुराता था वाहन, एक साल पहले चोरी हुई बुलेट के साथ युवक गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/08/2026): जेवर क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब एक साल पहले चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दनकौर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी वरीस के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले जेवर क्षेत्र से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। तभी से पुलिस चोरी की वारदात में शामिल आरोपी की तलाश कर रही थी।
रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास मंगरौली रोड अंडरपास के समीप एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल के दस्तावेज और अन्य विवरणों की जांच की तो उसके चोरी की होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वरीस को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की बुलेट बरामद कर ली।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करता था। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच करने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ और जांच के आधार पर वाहन चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।