कुत्तों के आतंक से परेशान पंचशील ग्रीन्स-2 के निवासी, सोसाइटी में निकाला विरोध मार्च

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/08/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में कुत्तों के काटने की लगातार सामने आ रही घटनाओं को लेकर रविवार शाम निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में निवासियों ने सोसाइटी परिसर में शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में आवारा कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए हैं। लोगों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर पहले भी मेंटेनेंस टीम और संबंधित प्राधिकरण अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

एक और डॉग बाइट की घटना के बाद बड़ी संख्या में निवासी एकजुट हुए और विरोध जताया। पैदल मार्च के बाद निवासियों ने मेंटेनेंस टीम को लिखित शिकायत देकर कुत्तों के कारण उत्पन्न हो रही परेशानी के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

निवासियों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही को देखते हुए सोसाइटी में सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जरूरत है। निवासी विवेकानंद ने आरोप लगाया कि कुछ लोग सोसाइटी परिसर में बाहर से आवारा कुत्तों को लाकर उन्हें आश्रय दे रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर सोसाइटी के नियमों के तहत कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं, निवासियों का कहना है कि समस्या का समाधान ऐसा होना चाहिए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के साथ पशुओं के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता भी बनी रहे।

निवासियों ने प्राधिकरण और मेंटेनेंस टीम से जल्द प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में किसी बच्चे, बुजुर्ग या अन्य निवासी के साथ गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।