कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (17/08/2026): कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रांगण में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की एकेडमिक डायरेक्टर बिंदिया गोयल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण छा गया।

इस अवसर पर इस वर्ष पहली बार संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगीत के रूप में सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति ने समारोह में विशेष उत्साह और गौरव का भाव भर दिया।

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज

समारोह को संबोधित करते हुए बिंदिया गोयल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को देश की प्रगति में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने “स्वच्छ एवं स्वस्थ धरती” के निर्माण का आह्वान करते हुए सभी से पर्यावरण को स्वच्छ रखने, प्रकृति की रक्षा करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें देशभक्ति की भावना और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों एवं संस्थान के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम, एकता, स्वच्छता और जिम्मेदारी का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ने इस अवसर पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

जय हिंद! जय भारत!


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।