किसानों की मांगों को लेकर आर-पार की तैयारी, कलेक्ट्रेट पर होगा बड़ा प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/08/2026): ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव में रविवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। बैठक में जिले के किसानों से जुड़े भूमि अधिग्रहण, विकसित भूखंड, बैकलीज और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन ने इन मांगों को लेकर जल्द ही गौतमबुद्ध नगर कलेक्ट्रेट पर बड़े आंदोलन की घोषणा की। सम्मेलन में अंकुर नागर को संगठन का जिला महासचिव भी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा भुक्कड़ ने की, जबकि संचालन मास्टर दिनेश नागर ने किया। सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने नए भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने और किसानों को 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने बैकलीज से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण पर भी जोर दिया।

संगठन की ओर से अधिग्रहित जमीन वाले किसानों को टोल टैक्स में राहत देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। राष्ट्रीय संरक्षक विनय तालान ने कहा कि ऐसे किसानों को उनकी पहचान के आधार पर टोल शुल्क में छूट मिलनी चाहिए। वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने किसानों के बच्चों के लिए जिले की कंपनियों और संस्थानों में रोजगार का निर्धारित कोटा तय करने की मांग की।
सम्मेलन में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को भी उठाया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी और प्रदेश महासचिव राजकुमार रूपवास ने किसानों के बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेजों में प्रवेश कोटा और फीस में रियायत की मांग की। साथ ही चिकित्सा संस्थानों में किसानों को इलाज पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने की मांग रखी गई। संगठन ने कहा कि इन मांगों को लेकर जल्द आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्मेलन में लोकेश भाटी, योगेंद्र मावी, विनोद मलिक, संजय कसाना, मनीष नागर, भारत नागर, आशु अट्टा, रवि नागर, पुनीत नागर, यतेंद्र नागर, जगत बीडीसी, सत्ते नागर, श्यामवीर भाटी, राजेंद्र भाटी, बंटी, उदयवीर मलिक, श्याम देव, प्रमोद मलिक, मनोज, राम सिंह नागर, सुमित, गौरव, भूपेंद्र शर्मा और शंटी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।