सेक्टर बीटा-1 में धूमधाम से मनाई हरियाली तीज, ज्योति वशिष्ठ बनीं तीज क्वीन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/08/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में आरडब्ल्यूए की ओर से हरियाली तीज उत्सव-2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया। पारंपरिक परिधानों, गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के बीच आयोजित कार्यक्रम में करीब 135 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के जरिए महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला।

हरियाली तीज

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस तीज-2026 प्रतियोगिता रही, जिसमें ज्योति वशिष्ठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। रैंप वॉक में तनिष्का गुप्ता और श्रेष्ठा तिवारी विजेता रहीं, जबकि पूनम यादव ने द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में आकांक्षा जैन ने प्रथम पुरस्कार जीता। ग्रुप डांस में सोनिया, लोकेश और कविता की टीम ने बाजी मारी।

हरियाली तीज

इसके अलावा म्यूजिकल चेयर में श्रीमती चंचल, चूड़ी गेम में श्रीमती आभा सिंह, पेंसिल शार्पिंग प्रतियोगिता में निधि भाटी और पंक्चुअलिटी पुरस्कार में श्रीमती कविता को विजेता घोषित किया गया। तंबोला प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। आरती, शिल्पी, कुसुम, प्रियंका, लीना सिंह, अंजलि, कुमकुम, इशिका चौहान, पूनम यादव, कृतिका, निधि, अंबालिका, सरिता चौहान, साधना, अंजू, हिमांशी और कीर्ति सिंघल समेत कई प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजबीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा और दीपक भाटी सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगीता शर्मा, अनीता भाटी, अंजू पुंडीर, शीतल भाटी, रचना रघुवंशी, कविता, संध्या गौतम, ज्योति और विद्या ने भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। मालाबार गोल्ड की ओर से प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए, जबकि कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को भी सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए।

हरियाली तीज

समापन अवसर पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। महासचिव हरेंद्र भाटी ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी मेल-जोल बढ़ाने के साथ महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता सामने लाने का मंच देते हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक उत्सव के साथ मनोरंजन और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी देखने को मिला।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।