सेक्टर पी-3 में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी का लिया संकल्प
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/08/2026): स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-3 स्थित थीम पार्क में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। सेक्टरवासियों की सामूहिक सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, महिलाएं, युवा, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सेना अधिकारी वीर सिंह तेवतिया रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम में सेक्टर के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा RWA के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे। सेक्टरवासियों की सामूहिक उपस्थिति ने समारोह को भव्य और यादगार बना दिया।
RWA अध्यक्ष अमित भाटी ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन केवल उत्सव मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही हम आजादी के वास्तविक मूल्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।
अमित भाटी ने कहा कि सेक्टर पी-3 की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, आपसी भाईचारा और सामूहिक सहभागिता है। सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों में जब सभी निवासी एक साथ भाग लेते हैं तो इससे न केवल आपसी संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और सहयोग की भावना भी विकसित होती है।
उन्होंने सेक्टरवासियों से राष्ट्र और समाजहित से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से बच्चों और युवाओं को देशप्रेम, सामाजिक सरोकार और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।
सेक्टरवासियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और सामूहिक सहभागिता से पूरा कार्यक्रम गौरवपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर RWA की ओर से मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, वरिष्ठ नागरिकों, पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी ने राष्ट्रहित, समाजहित और सेक्टर के निरंतर विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” के नारों के साथ हुआ।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।