स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने फहराया तिरंगा

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News(15 अगस्त 2026) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और कांग्रेसजनों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर देवेंद्र यादव ने कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान, समानता, भाईचारे और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी है। कांग्रेस पार्टी ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज भी संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेंगे तथा समाज में सद्भाव, भाईचारे और आपसी विश्वास को कायम रखने के लिए मिलकर काम करेंगे।

समारोह में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

वही आज प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस महासचिव संगठन अनिल भारद्वाज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मध्य प्रदेश में आयोजित रैली के बाद कुछ संगठनों द्वारा रैली स्थल पर कथित रूप से हवन और शुद्धिकरण किए जाने की घटना की दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कड़ी निंदा की और इस पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया जिसका अनुमोदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने किया तथा सर्वसमत्ति स्व पारित किया ।

अनिल भारद्वाज ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी राजनीतिक नेता के प्रति इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं हो सकता। भारत की लोकतांत्रिक परंपरा सर्वधर्म समभाव, भाईचारे और आपसी सम्मान पर आधारित रही है। तथा उन्होंने मांग की कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन आवश्यक कदम उठाए।

इस अवसर पर अनिल भारद्वाज कांग्रेस महासचिव संगठन, अब्दुल हन्नान सचिव आईसीसी, उपाध्यक्ष- भीष्म शर्मा, जगजीवन शर्मा, सुरेंद्र कुमार, लक्ष्मण रावत, महासचिव – डॉ पी के मिश्रा, प्रेरणा सिंह, धर्मपाल चंदेला,श्रीमती भुपेश यादव, शांति स्वरूप, प्रमोद जयन्त, बालकिशन बाली, जिला अध्यक्ष – महिंदर भास्कर, अमनदीप सूदन, महिंदर मंगला, मंगेश त्यागी, मोहम्मद उस्मान, सुमित शर्मा डीसीसी, निगम पार्षद श्रीमती नाज़िया दानिश, समीर मंसूरी, हाजी ज़रीफ़, सुनील कुमार अध्यक्ष सेवा दल, राजीव वर्मा अध्यक्ष ओबीसी विभाग, संजय नीरज अध्यक्ष एससी विभाग, अनुज आत्रेय, तरूण कुमार सतबीर शर्मा, आदेश भारद्वाज , नरेश शर्मा, सुनील चौधरी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष तथा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।