दिल्ली भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने फहराया तिरंगा
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15 अगस्त 2026): देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश कार्यालय पर तिरंगा फहराया और उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के बाद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से “वंदे मातरम्” की गूंज सुनाई दी, जिससे हर भारतीय का हृदय गौरव से भर गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश की पिछले 12 वर्षों की विकास उपलब्धियों पर चर्चा की और महिलाओं को आरक्षण के माध्यम से राष्ट्र सेवा में भागीदारी देने से लेकर युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों तक विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप भाजपा के युवा कार्यकर्ता जनगणना कार्य में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने परिवार से लेकर समाज तक लोगों को उचित तरीके से जनगणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करेंगे।
ध्वजारोहण समारोह में सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, योगिता सिंह, मोहन लाल गिहारा, राजेश भाटिया, सुनील यादव, प्रवीण शंकर कपूर, विक्रम बिधूड़ी, ऋचा पांडे मिश्रा, सारिका जैन, कौशल मिश्रा, कैलाश जैन, गौरव खारी, अभिषेक टंडन, रोहित चहल, संतोष ओझा, अनिस अब्बासी, संतोष पाल, रजत चौधरी और अमित गुप्ता समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।