दिल्ली को अभी तक मुख्यमंत्री नहीं दे पाई बीजेपी उससे पहले ही बढ़े पावर कट: AAP

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (12 फरवरी 2025): दिल्ली में नई सरकार बनने के बावजूद मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस पर भाजपा (BJP) को घेरा है। AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए कई दिन हो चुके हैं, लेकिन भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई है। इससे राजधानी में गवर्नेंस प्रभावित हो रहा है और कई इलाकों में लंबे-लंबे पावर कट शुरू हो गए हैं।

भाजपा में गुटबाजी, जनता परेशान

प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर आपसी खींचतान चल रही है। पार्टी में गुटबाजी इतनी ज्यादा है कि छोटे-छोटे समूहों में बैठकें हो रही हैं, लेकिन अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा की अंदरूनी राजनीति का खामियाजा दिल्ली की जनता क्यों भुगते?

पावर कट से जनता बेहाल
मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में लंबे-लंबे पावर कट की खबरें आईं। AAP प्रवक्ता ने कहा कि अगर भाजपा जल्द से जल्द मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं करती, तो राजधानी में प्रशासनिक अव्यवस्था और बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को तुरंत अपनी आपसी लड़ाई खत्म करके दिल्लीवालों को एक मुख्यमंत्री देना चाहिए, ताकि गवर्नेंस सही तरीके से चल सके।

AAP में लगातार बैठकें को लेकर प्रियंका कक्कड़ ने बताया कि AAP के अंदर लगातार बैठकें हो रही हैं। चुनाव नतीजों के बाद से अरविंद केजरीवाल संगठन, पंजाब के नेता, जीते हुए विधायक और हारे हुए उम्मीदवारों से मुलाकात कर रहे हैं। पार्टी जनता की समस्याओं का समाधान करने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा और AAP हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।।

 

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


टिप्पणियाँ बंद हैं।