सावन महोत्सव में सजा Ve Dhara का भव्य तीज उत्सव, Ritu Kaul बनीं Teej Queen

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/08/2026): सावन महोत्सव के अवसर पर Ve Dhara Club की ओर से भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया। क्लब की Founder Ruchika Aggarwal के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जमकर उत्सव मनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में Ve Dhara की Core Team सदस्य Meenakshi, Anita, Sangeeta, Kavita, Anju, Reema और Sikha का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को उत्साह, उमंग और अपनेपन से सजाया।

तीज उत्सव के दौरान मनोरंजक खेल, तीज तंबोला, नृत्य और संगीत जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Teej Queen Ramp Walk रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और खूबसूरती के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में Ritu Kaul ने Teej Queen का खिताब अपने नाम किया। विजेता को Ve Dhara परिवार की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

Ve Dhara की Founder Ruchika Aggarwal ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच प्यार, अपनापन और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मिलकर खुशियां बांटना और यादगार पल संजोना ही Ve Dhara की पहचान है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तीज उत्सव ने सावन की खुशियों और महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ आपसी प्रेम और भाईचारे का भी संदेश दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।