दिल्ली विधानसभा में स्वतंत्रता पर 14 और 15 अगस्त को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (14 August 2026): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली विधानसभा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगने जा रहा है। दिल्ली विधानसभा की ओर से 14 और 15 अगस्त को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोनों दिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक कार्यक्रम होंगे, जिनमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सीमा सुरक्षा बल (BSF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के बैंड विशेष प्रस्तुति देंगे।
दिल्ली विधानसभा की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे परिवार के साथ विधानसभा परिसर पहुंचकर आजादी के महापर्व का हिस्सा बनें और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए वैध पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश के दौरान पहचान-पत्र की जांच की जाएगी, इसलिए दर्शकों को बिना वैध पहचान-पत्र के परिसर में नहीं पहुंचने की सलाह दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।