नोएडा में ई-रिक्शा बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (11/08/2026): नोएडा में ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का थाना फेस-1 पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच बने पुल के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 13 स्मार्ट लीथियम बैटरी, 414 लीथियम बैटरी सेल और 11,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले उन स्थानों की पहचान करते थे, जहां ई-रिक्शा लंबे समय तक खड़े रहते हैं। इसके बाद सुनसान जगह देखकर रात या मौका मिलते ही बैटरी निकालकर ले जाते थे। चोरी की गई बैटरियों को एक सुरक्षित स्थान पर जमा किया जाता था और बाद में जरूरत के मुताबिक अलग-अलग कबाड़ियों को बेच दिया जाता था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी का पूरा माल एक साथ बेचने के बजाय छोटी मात्रा में खपाते थे। पुलिस की नजर से बचने के लिए वे कबाड़ियों को एक-एक बैटरी बेचते थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह नोएडा के अलावा दिल्ली और गाजियाबाद के आसपास के क्षेत्रों में भी ई-रिक्शा को निशाना बना रहा था।

जांच के दौरान आरोपियों का दिल्ली के जैतपुर साउथ थाना क्षेत्र में हुई बैटरी चोरी की घटनाओं से भी संबंध सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने नोएडा और आसपास के इलाकों में कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी की बैटरियां किन कबाड़ियों को बेची गईं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ लक्की (21), रहीशउल्ला (29), शाहनवाज (28) और रिजवान (23) के रूप में हुई है। कासिम और रहीशउल्ला गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि शाहनवाज और रिजवान दिल्ली के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना फेस-1 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।