हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे, दादरी में निकली भाजपा की यात्रा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/08/2026): स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोमवार को दादरी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
तिरंगा यात्रा की अगुवाई दादरी विधायक तेजपाल नागर ने की। इस दौरान 108 फुट ऊंचा तिरंगा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए और लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की।
तिरंगा यात्रा दादरी बस स्टैंड से शुरू होकर काठ मंडी कट तक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस नगर कार्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर वीरेंद्र भाटी, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, जग भूषण गर्ग, राम कुमार वर्मा, रुस्तम सिंह बघेल, अभिषेक कौशिक, तरुण शर्मा, राजेश गोयल, संगीता रावल और प्रीति बघेल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।