दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (11 August 2026): दिल्ली विधानसभा परिसर में आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, भाजपा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर नेताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान दिल्ली विधानसभा परिसर में मौजूद स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आजादी के संघर्ष में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया गया और देश की एकता, अखंडता तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया गया। यात्रा के दौरान पूरा विधानसभा परिसर देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में नजर आया।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसके साथ तिरंगा यात्रा संपन्न हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा विधायकों ने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस आयोजन के जरिए दिल्ली विधानसभा से देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का प्रयास किया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।