ग्रेटर नोएडा में 11 अगस्त से बायोएनर्जी के ग्लोबल एक्सपो का आगाज, जुटेंगे देश-विदेश के दिग्गज
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/08/2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज यानी 11 अगस्त से ‘इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो 2026’ का आगाज होगा। तीन दिवसीय यह ग्लोबल एक्सपो 13 अगस्त तक चलेगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, निवेशक, टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स और वैश्विक विशेषज्ञ भारत के बायोएनर्जी सेक्टर के भविष्य पर मंथन करेंगे।
एक्सपो का आयोजन इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (IFGE) और उत्तर प्रदेश न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (UPNEDA) की ओर से किया जा रहा है। पहले दिन उत्तर प्रदेश पर विशेष सत्र के साथ E20 से आगे के अवसर, कार्बन कैप्चर एंड यूटिलाइजेशन और डिस्टिलरी से अधिकतम वैल्यू हासिल करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

दूसरे दिन CEO राउंडटेबल के साथ बायोमास, CBG, ग्रीन हाइड्रोजन और सस्टेनेबल फ्यूल पर विशेषज्ञ मंथन करेंगे। वहीं, 13 अगस्त को छठे ‘इंडिया ग्रीन एनर्जी अवॉर्ड्स’ का आयोजन होगा। इसके साथ किसानों की आय बढ़ाने, निवेश और टिकाऊ फीडस्टॉक इकोसिस्टम पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।

एक्सपो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को प्रमुख बायोएनर्जी हब के रूप में मजबूत करना और कृषि अवशेषों, इथेनॉल व CBG जैसे क्षेत्रों में निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देना है। आयोजन से ग्रामीण रोजगार, किसानों की आय, कृषि अवशेषों की सप्लाई चेन और क्लीन एनर्जी इंडस्ट्री को गति मिलने की उम्मीद है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।