‘क्राइम पेट्रोल’ में हुई अजय देवगन की एंट्री, अनूप सोनी की जगह दिखेंगे ‘सिंघम’?

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (10/08/2026): टीवी के चर्चित क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को लेकर एक बड़ा बदलाव सामने आया है। लंबे समय तक शो की पहचान रहे अभिनेता अनूप सोनी की जगह अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन होस्ट की भूमिका में नजर आ सकते हैं। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन ने शो के लिए करीब 15 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

बताया जा रहा है कि अजय देवगन की आगे की होस्टिंग दर्शकों की प्रतिक्रिया और शो की टीआरपी पर निर्भर करेगी। अगर दर्शकों को उनका नया अंदाज पसंद आता है और शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो वह आने वाले एपिसोड्स में भी नजर आ सकते हैं। फिलहाल उनकी होस्टिंग को लेकर अंतिम फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया और शो के प्रदर्शन के आधार पर होने की बात कही जा रही है।

अजय देवगन के अलावा अभिनेता राजेश तैलंग को भी शो के आगामी सीजन के कुछ एपिसोड होस्ट करने के लिए जोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अजय देवगन कुल कितने एपिसोड में होस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

इसी बीच अजय देवगन ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक रहस्यमयी वीडियो शेयर किया था। वीडियो में उन्होंने एक ऐसी सच्चाई का जिक्र किया, जिसने उन्हें हैरान और परेशान कर दिया। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही इस सच्चाई को लोगों के सामने लेकर आएंगे। हालांकि, अभिनेता ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर ‘क्राइम पेट्रोल’ का नाम नहीं लिया था।

अगर अजय देवगन आधिकारिक तौर पर शो की होस्टिंग संभालते हैं, तो यह ‘क्राइम पेट्रोल’ के फॉर्मेट में एक बड़ा बदलाव माना जा सकता है। फिल्मों में एक्शन और गंभीर किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अजय देवगन अब क्राइम स्टोरीज को अपनी दमदार आवाज और अलग अंदाज में पेश करते नजर आ सकते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।