E20 पेट्रोल पर AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान, अब क्या बोले केजरीवाल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (4 अगस्त 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल नीति को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकालकर 2 लाख 33 हजार हस्ताक्षरों वाली याचिका सौंपने पहुंचे AAP नेताओं को मुलाकात का समय नहीं मिलने के बाद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से संदेश मिला कि प्रधानमंत्री उनसे नहीं मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद में यह स्वीकार कर चुकी है कि E20 पेट्रोल से वाहनों की माइलेज प्रभावित हो सकती है और इंजन के कुछ पुर्जों पर भी असर पड़ सकता है, इसके बावजूद इसे लागू करने पर जोर दिया जा रहा है।

AAP प्रमुख ने दावा किया कि E20 नीति पर अमेरिका का दबाव है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दबाव में निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अमेरिका से इथेनॉल खरीद बंद करने की अपील की।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पंजाब विधानसभा में E20 के विरोध में प्रस्ताव पारित किया गया है। साथ ही गोवा, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में AAP के विधायक भी अपनी-अपनी विधानसभाओं में इसी तरह के प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद संजय सिंह ने भी इस मुद्दे को संसद में उठाया है।

केजरीवाल ने कहा कि अब पार्टी को एहसास हो गया है कि इस मुद्दे पर देशव्यापी और बड़ा जन आंदोलन खड़ा करना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में AAP इस विषय पर अपने अगले कदमों की घोषणा करेगी।

प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज़ दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार “गुंडागर्दी” कर रही है और यही उसका अंत साबित होगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।