दिल्ली में सुबह-सुबह कांपी धरती, उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 August 2026): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता कम होने और अधिकतर लोगों के उस समय नींद में होने के कारण झटकों का व्यापक असर देखने को नहीं मिला। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।

एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र दिल्ली के उत्तरी हिस्से में स्थित था और इसकी गहराई जमीन से लगभग आठ किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि कम तीव्रता वाले ऐसे भूकंप सामान्य रूप से अधिक नुकसान नहीं पहुंचाते, लेकिन ये क्षेत्र की भूगर्भीय गतिविधियों का संकेत होते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 27 जून को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई थी, हालांकि उसका केंद्र अफगानिस्तान में था। दिल्ली भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां समय-समय पर हल्के झटके महसूस होते रहते हैं।

दिल्ली के अलावा रविवार सुबह पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप की गतिविधियां दर्ज की गईं। अरुणाचल प्रदेश और असम में सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर बताई गई है। हालांकि इन राज्यों से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षा संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।