संतों के आशीर्वाद से दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (27 जुलाई 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जैन धर्म के एक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में संतों के मार्गदर्शन को समाज और राष्ट्र निर्माण की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि संतों के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास से मिली जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद से दिल्ली को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आचार्य प्रज्ञान सागर जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और कहा कि उनके आशीर्वाद ने उन्हें हमेशा प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन केवल आध्यात्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन को भी नई दिशा देने वाला होता है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार जैन संतों के ज्ञान, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उन्होंने नव-निर्वाचित अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष निर्मल जैन को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में आयोग समाज के सभी वर्गों के हितों की रक्षा और विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संतों के विचारों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के अगले 25 वर्षों के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली केवल देश की राजधानी ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से विकास यात्रा में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों और संतों के आशीर्वाद से दिल्ली को और अधिक विकसित, समृद्ध एवं गौरवशाली बनाया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।