कोलकाता में गूंजेगा गौतमबुद्ध नगर का दम, इंडियन चैलेंज कप में पांच कराटे खिलाड़ी करेंगे पदक पर प्रहार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (27/07/2026): गौतमबुद्ध नगर के युवा कराटे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन 10वीं ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप ‘इंडियन चैलेंज कप-2026’ के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक नेताजी इंडोर स्टेडियम में 31 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित होगी, जहां देश-विदेश के कराटे खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

जिले के चयनित खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले खेलते हुए पदक जीतने के इरादे से मैट पर उतरेंगे। 35 किलोग्राम वर्ग में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दर्श खुराना, 40 किलोग्राम वर्ग में सेक्टर पी-3 स्थित जलशक्ति विहार के जीवांग सिंह कुलियाना अपनी चुनौती पेश करेंगे। वहीं 68 किलोग्राम वर्ग में कासना निवासी अंकित कुमार, सिग्मा-1 के सुजल चावड़ा और घरबरा के हरदीप भाटी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन सभी खिलाड़ियों ने ग्रेटर नोएडा स्थित द एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे संस्थान के प्रशिक्षक राजीव और जुगनवीर की मेहनत और तकनीकी मार्गदर्शन को अहम माना जा रहा है। दोनों कोच लंबे समय से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयार कर रहे हैं।

खिलाड़ियों का कहना है कि चयन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गौतमबुद्ध नगर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। वहीं खेल प्रेमियों और प्रशिक्षकों को भी उम्मीद है कि जिले के ये खिलाड़ी कोलकाता से पदक जीतकर लौटेंगे और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।