यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, केंटर की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (24/07/2026): दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद केंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कानपुर देहात के टिंगुआ गांव निवासी राजकिशोर अपने चालक अशोक और साथी ललित के साथ जालौन से सामान लेकर दिल्ली जा रहे थे। रात करीब 12 बजे दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 18वें किलोमीटर के पास चालक को नींद की झपकी आने से केंटर का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वाहन आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से जा टकराया।
हादसा इतना गंभीर था कि ललित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया। वहीं चालक अशोक मौके से फरार हो गया।
इलाज के बाद राजकिशोर ने दनकौर कोतवाली पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से फरार चालक की तलाश में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।