बड़ी खबर: छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री ने दिया इस्तीफा!
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (24 जुलाई 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह निर्णय भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत लिया गया है। आदेश जारी होने के साथ ही रवनीत सिंह बिट्टू अब केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं रहे हैं। हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मिली थी जिम्मेदारी
रवनीत सिंह बिट्टू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया था। उन्हें रेल राज्य मंत्री के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
कांग्रेस छोड़ BJP में हुए थे शामिल
पंजाब की राजनीति में प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले रवनीत सिंह बिट्टू ने 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा था। हालांकि वे लोकसभा चुनाव में अपनी सीट जीतने में सफल नहीं हुए, लेकिन पंजाब में भाजपा के विस्तार की रणनीति और उनके राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद में स्थान दिया गया था।
राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा रही कि उन्हें राज्यसभा के माध्यम से संसद भेजने की योजना बनाई जा रही थी। ऐसे में उनका इस्तीफा कई नए राजनीतिक सवाल खड़े कर रहा है।
इस्तीफे के कारणों पर बनी हुई है सस्पेंस
फिलहाल केंद्र सरकार या भाजपा की ओर से रवनीत सिंह बिट्टू के इस्तीफे के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या जल्द ही केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल होगा या पंजाब की राजनीति से जुड़ा कोई नया समीकरण सामने आएगा। सरकार की ओर से आगे आने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।