कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर सीएम रेखा गुप्ता की समीक्षा बैठक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (24 July 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की तैयारियों का जायजा लेते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराना है, जिसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रियों के लिए सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की जाए, ताकि सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। इसके तहत पेयजल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा सुविधाएं, स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। साथ ही यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत द्वार स्थापित करने और पुष्पवर्षा के माध्यम से शिवभक्तों का भव्य स्वागत करने की भी योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं भी कांवड़ियों का स्वागत करेंगी।

बैठक में कांवड़ समिति के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, समिति के अन्य सदस्य तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और दिल्ली सरकार की ओर से हर स्तर पर बेहतर प्रबंधन और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।