राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने दो नव निर्वाचित सांसदों को दिलाई शपथ
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15 जुलाई 2026): राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को संसद भवन में नव निर्वाचित दो राज्यसभा सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में कर्नाटक से मंसूर अली खान और मध्य प्रदेश से रजनीश कुमार अग्रवाल शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंसूर अली खान ने अंग्रेजी में, जबकि रजनीश कुमार अग्रवाल ने हिंदी में शपथ ली।
इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य एवं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन, राज्यसभा सांसद जयराम रमेश, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी तथा राज्यसभा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के साथ ही दोनों नवनिर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में अपने संसदीय दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू कर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।