Bharat Tex 2026: भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन और Première Vision Paris के बीच रणनीतिक साझेदारी
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (15 जुलाई 2026): भारत के वस्त्र एवं परिधान उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (BTTF) और Première Vision Paris ने रणनीतिक साझेदारी के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहयोग का उद्देश्य भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच वस्त्र एवं परिधान व्यापार को मजबूत करना, नवाचार, डिजाइन उत्कृष्टता, स्थिरता (Sustainability) और वैश्विक सोर्सिंग को बढ़ावा देना है।
यह समझौता Première Vision SA की फैशन डिवीजन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्लोरेंस रूसों और भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन के अध्यक्ष नरेन गोयनका के बीच हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह मौजूद रहे। यह साझेदारी भारत और फ्रांस के बीच वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को नई मजबूती प्रदान करेगी।
भारतीय निर्यातकों और MSMEs को मिलेगा वैश्विक मंच
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह साझेदारी Bharat Tex को एक वास्तविक वैश्विक मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारतीय MSMEs, नए निर्यातकों और निर्माताओं को यूरोप के प्रमुख खरीदारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, साथ ही भारत को विश्वसनीय, नवाचार आधारित और टिकाऊ टेक्सटाइल सोर्सिंग हब के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा।
भारत-ईयू FTA के बाद बढ़ेंगे व्यापार के अवसर
यह सहयोग ऐसे समय में हुआ है जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (India-EU FTA) की वार्ताएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि इससे भारतीय टेक्सटाइल एवं परिधान निर्यातकों को यूरोपीय बाजार में बेहतर पहुंच और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिलेगी।
डिजाइन, ट्रेंड और टेक्नोलॉजी का होगा आदान-प्रदान
इस साझेदारी के तहत भारतीय निर्माता, निर्यातक, उभरते ब्रांड और MSMEs को Première Vision Paris जैसे विश्व प्रसिद्ध फैशन एवं टेक्सटाइल प्रदर्शनी मंच पर अपने उत्पाद, तकनीकी वस्त्र, टिकाऊ सामग्री, फैशन नवाचार और एक्सेसरीज़ प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
वहीं Première Vision के वैश्विक नेटवर्क को Bharat Tex के माध्यम से भारत की संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन तक बेहतर पहुंच मिलेगी। दोनों संस्थाएं खरीदार-विक्रेता संपर्क, डिजाइन एवं ट्रेंड इंटेलिजेंस के आदान-प्रदान तथा दीर्घकालिक व्यावसायिक सहयोग को भी बढ़ावा देंगी।
भारत वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग का भरोसेमंद साझेदार
वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि यह साझेदारी वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब भारत के साथ साझेदारी करना चाहती है और यह सहयोग भारतीय उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार, डिजाइन नेतृत्व और वैश्विक रुझानों से जोड़ने का एक मजबूत मंच तैयार करेगा। यह प्रधानमंत्री के 5F विजन (Farm to Fibre, Fibre to Factory, Factory to Fashion, Fashion to Foreign) को भी आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
14 से 17 जुलाई तक आयोजित हो रहा है Bharat Tex 2026
गौरतलब है कि Bharat Tex 2026 का आयोजन 14 से 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश के उद्योग जगत, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, फैशन ब्रांड, डिजाइनर और टेक्सटाइल विशेषज्ञ बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।