IBA और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की संयुक्त पहल, ईकोटेक-3 में रात में दिन जैसा नजारा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/07/2026): ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र को आधुनिक और पूरी तरह प्रकाशमय बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) ने संयुक्त पहल तेज कर दी है। मंगलवार रात करीब 8 बजे IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का रात्रिकालीन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली, प्रकाश की गुणवत्ता (लक्स लेवल) और जिन स्थानों पर अभी पोल या स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं, उनका सर्वे किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष पोल और स्ट्रीट लाइटें जल्द स्थापित की जाएंगी। साथ ही पेड़ों की शाखाओं से बाधित प्रकाश व्यवस्था को सुधारने के लिए छंटाई कराने के निर्देश भी दिए गए।

संयुक्त टीम ने चौगानपुर गोलचक्कर से घंटा चौक और घंटा चौक से पुलिस लाइन तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि इन मार्गों पर भी जल्द बेहतर रोशनी की व्यवस्था होगी तथा ईकोटेक-3 के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर डेकोरेटिव लाइटिंग लगाकर क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि संस्था केवल समस्याएं उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्राधिकरण के साथ मिलकर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट, सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं के लिए IBA लगातार फॉलो-अप कर रहा है और अब उसके सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एन.जी. ने कहा कि सभी औद्योगिक क्षेत्रों को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। वहीं ओएसडी अभिषेक पाठक ने कहा कि दो वर्ष पहले जिन स्थानों पर अंधेरा था, वहां आज हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों की रोशनी में श्रमिकों का सुरक्षित आवागमन देखना संतोषजनक है।

IBA ने उम्मीद जताई कि प्राधिकरण और उद्योग जगत के बीच इसी तरह के समन्वय से ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र देश के सबसे आधुनिक और सुव्यवस्थित औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल होंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।