Bharat Tex 2026: दुनिया के सबसे बड़े ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो में जुटेंगे 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (13 जुलाई 2026): भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र एवं परिधान आयोजन भारत टेक्स 2026 (Bharat Tex 2026) मंगलवार, 14 जुलाई से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने जा रहा है। चार दिवसीय यह आयोजन 17 जुलाई तक चलेगा। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, कपड़ा सचिव नीलम शमी राव, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि, विदेशी प्रतिनिधिमंडल और उद्योग जगत के प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5F विजन (Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign) से प्रेरित भारत टेक्स 2026 का उद्देश्य भारत की संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। इस आयोजन का थीम “Weaving Indian Textile Excellence into the Fabric of Global Growth” रखा गया है।
इस वर्ष के आयोजन में 1,600 से अधिक प्रदर्शक, 7,000 से ज्यादा खरीदार, 1.3 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुक और 20,000 से अधिक टेक्सटाइल उत्पाद शामिल होंगे। करीब 1.6 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस एक्सपो में फाइबर, यार्न, फैब्रिक, परिधान, फैशन, होम टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल और सहायक उद्योगों का प्रदर्शन किया जाएगा। अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, पुर्तगाल, स्पेन, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका समेत 14 देशों के प्रदर्शक भी इसमें भाग लेंगे।
आयोजन के दौरान 4,000 से अधिक B2B बैठकें, 100 से ज्यादा B2G बैठकें और 30 से अधिक एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ये समझौते व्यापार, निवेश, तकनीक, सतत विकास और वैश्विक बाजार तक पहुंच को बढ़ावा देंगे।
भारत टेक्स 2026 में 350 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वक्ता भाग लेंगे, जबकि 100 से अधिक नॉलेज सेशन, पैनल चर्चा, राउंडटेबल, मास्टरक्लास और राज्य स्तरीय निवेश सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा देना, एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करना और टेक्सटाइल उद्योग में नई तकनीकों व वैश्विक रुझानों पर चर्चा करना है।
आठ प्रायोजक राज्य—उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु—अपने निवेश अवसरों का प्रदर्शन करेंगे। वहीं आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान और पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश भी प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
इसके अलावा, CITI Textile Sustainability Awards 2026 के माध्यम से सतत और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को डिजिटल रूप से अधिक प्रभावी बनाने के लिए मोबाइल ऐप, प्री-फेयर डायरेक्टरी, एआई आधारित सहायता, क्यूआर आधारित लीड कैप्चर और एडवांस खरीदार-विक्रेता मैचमेकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
भारत टेक्स 2026 का उद्देश्य भारत को वैश्विक टेक्सटाइल विनिर्माण, निवेश, नवाचार और निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। सरकार और उद्योग जगत को उम्मीद है कि यह आयोजन भारत की वैश्विक टेक्सटाइल क्षेत्र में स्थिति को और अधिक मजबूत करेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।