New Delhi News (13 July 2026): नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर बीटीएफएफ (बीटीएफएफ) के अध्यक्ष नरेंद्र गोयनका ने कहा कि पिछले संस्करण की शानदार सफलता के बाद इस बार आयोजन को लेकर उद्योग जगत में पहले से कहीं अधिक उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले संस्करण की सफलता ने सभी हितधारकों का भरोसा मजबूत किया है, जिसके कारण देश-विदेश की कंपनियां और उद्योग प्रतिनिधि बड़ी संख्या में इस आयोजन से जुड़ रहे हैं। उनका विश्वास है कि इस वर्ष का आयोजन पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा और अगले वर्ष इसे और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
नरेंद्र गोयनका ने बताया कि भारत टेक्स 2026 के लिए अब तक करीब 60 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है। केवल आज ही 7 हजार नए रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जबकि 3 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय विजिटर अपना पंजीकरण करा चुके हैं। इसके अलावा 2 हजार से ज्यादा वैश्विक कंपनियों के क्षेत्रीय कार्यालयों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों से साफ है कि भारत टेक्स अब वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
बीटीएफएफ अध्यक्ष ने बताया कि इस बार 160 देशों के खरीदार भारत टेक्स 2026 में शामिल होंगे। आयोजन में विशेष रूप से ‘इंडस्ट्री पवेलियन’ तैयार किया गया है, जिसे पूरे टेक्सटाइल उद्योग के लिए एक साझा व्यापारिक मंच के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल उद्योग विशेषज्ञों के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय खरीदारों और विक्रेताओं को भी नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराएगा। उनके अनुसार भारत टेक्स 2026 भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने और निर्यात को नई गति देने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।