इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार शुरू

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (12/07/2026): ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से सड़कों पर गड्ढों और जलभराव से जूझ रहे उद्योगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के लगातार प्रयासों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय के बाद क्षेत्र में सड़क सुधार और जल निकासी से जुड़े कार्यों में तेजी आई है।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा लगातार किए गए सर्वेक्षण, समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाने और नियमित फॉलोअप का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों ने विभिन्न विकास कार्य शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि उद्योग केंद्र-2 को जोड़ने वाली रिवर इंजीनियरिंग रोड, जो लंबे समय से जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण उद्योगों और कर्मचारियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी, वहां पहले गड्ढों की मरम्मत कराई गई। इसके बाद सड़क को ऊंचा करने के लिए बड़े गिट्टे बिछाने का कार्य किया गया है, जिससे बरसात के दौरान सड़क पर पानी भरने की समस्या में काफी कमी आने की उम्मीद है।

इसके साथ ही सड़क के किनारे आरसीसी ड्रेन (पक्की नाली) के निर्माण का कार्य भी शुरू हो गया है। नई जल निकासी व्यवस्था बनने से वर्षा का पानी तेजी से निकल सकेगा और सड़क पर जलभराव की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। इससे उद्योगों तक माल की आवाजाही और कर्मचारियों का आवागमन भी पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा।

IBA के अनुसार, केवल रिवर इंजीनियरिंग रोड ही नहीं, बल्कि उद्योग केंद्र-2 और पूरे इकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढों को भरने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और विभिन्न स्थानों पर आरसीसी नालियों के निर्माण का काम भी तेज गति से चल रहा है।

एसोसिएशन का कहना है कि यदि कार्य इसी गति से जारी रहा तो अगले तीन से चार दिनों में अधिकांश सड़कें गड्ढामुक्त हो जाएंगी। साथ ही, बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था लागू होने के बाद बरसात के दौरान जलभराव की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे औद्योगिक इकाइयों को बड़ी राहत मिलेगी।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने इस कार्य में सहयोग करने वाले संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उद्योगों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन आगे भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करती रहेगी। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से मिले सहयोग और विश्वास के लिए भी सभी उद्यमियों का धन्यवाद व्यक्त किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।