यमुना पुनर्जीवन के लिए DDA की बड़ी पहल, ‘यमुना डायलॉग्स’ से तैयार होगा दिल्ली का नया रोडमैप

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 July 2026): दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने यमुना नदी के फ्लडप्लेन के संरक्षण, विकास और पुनर्जीवन को नई दिशा देने के लिए ‘यमुना डायलॉग्स’ पहल की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों, विशेषज्ञों और नागरिकों की भागीदारी से ‘दिल्ली यमुना कॉम्पैक्ट’ का मसौदा तैयार करना है। यह दस्तावेज़ यमुना कॉरिडोर के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और दीर्घकालिक विकास के लिए व्यापक रोडमैप का काम करेगा, जिसे आगामी चरणों में अंतिम रूप दिया जाएगा।

इस पहल के तहत उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर पहली स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें सरकारी विभागों, पर्यावरण विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, टाउन प्लानरों, लैंडस्केप आर्किटेक्ट्स और अन्य संबंधित पक्षों ने भाग लेकर अपने सुझाव साझा किए। DDA के अनुसार, सितंबर 2026 और जनवरी 2027 में आयोजित होने वाले दो प्रमुख ‘यमुना डायलॉग्स’ सत्रों में इन सुझावों पर विस्तृत चर्चा के बाद अंतिम रोडमैप तैयार किया जाएगा।

हाल ही में उपराज्यपाल ने यमुना फ्लडप्लेन का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी। इस दौरान उन्होंने यमुना की सफाई और पुनर्जीवन के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि नदी का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझा भागीदारी से ही संभव है। इसी सोच के तहत विशेषज्ञों के साथ-साथ नागरिकों को भी इस अभियान का सक्रिय हिस्सा बनाया जा रहा है।

वर्कशॉप में फ्लडप्लेन रिस्पॉन्सिव प्लानिंग और घाटों के विकास जैसे अहम विषयों पर मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि फ्लडप्लेन में होने वाला विकास प्राकृतिक बाढ़ चक्र के अनुरूप हो, जबकि घाटों का विकास पर्यावरण संरक्षण के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देने वाला हो। DDA ने बताया कि आगामी कार्यशालाओं में नदी पुनर्जीवन, जल गुणवत्ता सुधार, प्रकृति आधारित समाधान, ड्रेनेज प्रबंधन, वित्तीय मॉडल और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था जैसे विषयों पर देश-विदेश के विशेषज्ञों से भी सुझाव लिए जाएंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।