ई-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का सरकार पर हमला, पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पहुंचकर लोगों से जाना हाल

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली | 11 जुलाई 202 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ई-20 पेट्रोल के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल भरवाने आए वाहन चालकों और सर्विस स्टेशन पर अपनी गाड़ियां ठीक कराने पहुंचे लोगों से बातचीत कर ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से होने वाले प्रभावों की जानकारी ली।

केजरीवाल ने दावा किया कि लोगों से बातचीत के दौरान उन्हें ऐसे अनुभव सुनने को मिले जो सरकार के दावों से अलग हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद वाहनों की माइलेज कम होने और तकनीकी खराबियां आने की शिकायत की।

इस संबंध में अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि उन्होंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर जमीनी स्थिति जानने का प्रयास किया। उनके अनुसार, बातचीत के दौरान कई लोगों ने ई-20 पेट्रोल के कारण वाहनों में दिक्कत आने और माइलेज प्रभावित होने की बात कही।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ई-20 पेट्रोल का विरोध करने वालों को केंद्र सरकार के मंत्री अपमानजनक शब्दों से संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों को कभी “देशद्रोही”, कभी “एंटी-नेशनल”, कभी “पेट्रोल लॉबी का दलाल” और कभी “अनइंप्लॉयड सोशल एक्टिविस्ट” कहा जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की बात सुनना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जो लोग ई-20 पेट्रोल को लेकर अपनी समस्याएं सामने रख रहे हैं, वे देश के नागरिक हैं और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की चिंताओं का समाधान करना सरकार का दायित्व है, न कि सवाल उठाने वालों को अपमानित करना।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।