फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/07/2026): गौतमबुद्ध नगर की बिसरख थाना पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अजनारा ली गार्डन सोसाइटी स्थित एक फ्लैट से पकड़ा। उनके कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन और एक नोटबुक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस गिरोह का खुलासा किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी 23 वर्षीय सागर चौहान और मथुरा के बलदेव क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें अधिक राशि का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए वे Loan112 एप के जरिए प्रक्रिया पूरी कराने का दावा करते थे। विश्वास जीतने के लिए पीड़ितों को फर्जी लोन अप्रूवल लेटर भी भेजे जाते थे।

आरोपियों ने खुलासा किया कि इसके बाद वे पहले से चल रहे लोन को बंद कराने या नया लोन जारी कराने का बहाना बनाकर लोगों से रकम अपने फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे। इसके अलावा विभिन्न लोन एप से कर्ज लेने वाले लोगों का डाटा हासिल कर उन्हें भी इसी तरह निशाना बनाया जाता था।

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड नष्ट कर देते थे, ताकि पुलिस तक कोई सुराग न पहुंच सके। गिरोह को फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला एक अन्य व्यक्ति भी इस नेटवर्क का हिस्सा था। वह ठगी की रकम में से करीब 20 प्रतिशत कमीशन अपने पास रखकर शेष राशि आरोपियों को नकद पहुंचा देता था। आरोपी उससे केवल व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क में रहते थे और उसके अलग-अलग मोबाइल नंबर होने के कारण उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, फर्जी बैंक खातों के नेटवर्क और ठगी के शिकार लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।