फिनटेक कंपनी Navi फिर करेगी बाजार में एंट्री, IPO पर तेज हुई तैयारी

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (08/07/2026): टेन न्यूज नेटवर्क लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल की अगुवाई वाली फिनटेक कंपनी नावी एक बार फिर शेयर बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी मार्च 2027 तक करीब 3,000 करोड़ रुपये का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की योजना पर काम कर रही है। इस कदम का उद्देश्य कारोबार का विस्तार करने और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पकड़ को और मजबूत बनाना माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित IPO में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा निवेशकों द्वारा हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी शामिल हो सकता है। हालांकि, इश्यू का अंतिम ढांचा अभी तय नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रक्रिया के लिए कंपनी ने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग को सलाहकार नियुक्त किया है, जो लिस्टिंग से जुड़ी तैयारियों में सहयोग करेगा।

दरअसल, नावी ने इससे पहले वर्ष 2022 में लगभग 3,350 करोड़ रुपये के IPO की योजना बनाई थी। उस समय कंपनी को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी भी मिल गई थी। लेकिन टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट और बाजार में बढ़ी अनिश्चितता के कारण कंपनी ने उस योजना को आगे नहीं बढ़ाया था।

अब बाजार की परिस्थितियों में सुधार के बीच नावी ने सार्वजनिक बाजार में उतरने की दिशा में फिर से कदम बढ़ाया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह IPO तय समय पर आता है, तो इससे कंपनी को पूंजी जुटाने के साथ डिजिटल वित्तीय सेवाओं के कारोबार को नई गति मिलेगी और भारत के तेजी से बढ़ते फिनटेक सेक्टर में उसकी प्रतिस्पर्धी स्थिति और मजबूत हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।