वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, विकास और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (08/07/2026): वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और आगामी श्रावण मास की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली सभी परियोजनाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी हों और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, वहां मरम्मत का कार्य भी समय पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही रोप-वे, एकीकृत मंडलीय कार्यालय, यूनिटी मॉल सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश भी दिए।
श्रावण मास में काशी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के लिए अलग दर्शन मार्ग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, खोया-पाया केंद्र, आपदा प्रबंधन, निःशुल्क लॉकर, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी योजना तैयार करने को कहा। होटल, रेस्तरां और बस स्टैंडों पर मनमाने शुल्क की वसूली रोकने के लिए भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कानून-व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रोटेशन प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने, जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने, गो-तस्करी, अवैध शराब तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के आधार पर त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।