किसानों ने आंदोलन को दी नई धार, 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत का एलान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/07/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र के गुनपुरा गांव में मंगलवार को किसान संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की लंबे समय से लंबित 10 प्रतिशत विकसित भूखंड के आवंटन और 64.7 प्रतिशत आबादी बैकलॉग के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा सतपाल नागर ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों पर लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि किसानों ने विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीन दी थी, लेकिन इसके बदले मिलने वाले अधिकार अब तक पूरे नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत विकसित भूखंड और आबादी बैकलॉग का मामला वर्षों से लंबित है, जिसके समाधान के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इसी क्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी। किसानों का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा, लेकिन अपने अधिकारों के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
बैठक में मौजूद किसानों ने संगठन को और मजबूत करने तथा एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान चौधरी सोरन प्रधान, डॉ. रूपेश वर्मा, बीर सिंह नेताजी, देशराज नागर, श्रीकृष्ण बैंसला, उम्मेद एडवोकेट, पप्पे नागर, जेपी नागर, सतीश कनारसी, नितिन चौहान, दुर्गेश शर्मा, हर्ष नागर, सत्यप्रकाश, कुंवरपाल प्रधान, एसपी सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। किसानों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान करेगा, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।