दिल्ली के विकास को मिली रफ्तार, अमित शाह ने एक साथ शुरू की कई मेगा परियोजनाएं
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (07 जुलाई, 2026): केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने मंगलवार को आर.के. पुरम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नरेला हाई सिक्योरिटी प्रिजन का शिलान्यास, स्वचालित वाहन टेस्टिंग सेंटर का लोकार्पण, 300 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन की शुरुआत तथा दिल्ली रिज के पुनर्जीवन अभियान का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं विकसित दिल्ली के “ग्रैंड मास्टर प्लान” का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लगभग 5,000 हेक्टेयर रिज क्षेत्र को कानूनी संरक्षण देकर यहां बड़े पैमाने पर देशी और 100 वर्ष से अधिक समय तक जीवित रहने वाले वृक्ष लगाए जाएंगे, जिससे राजधानी को एक प्राकृतिक “ग्रीन लंग” मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
उन्होंने बताया कि एक विशेष पोर्टल के माध्यम से नागरिक पौधे प्राप्त कर उन्हें अपनी मां के नाम पर लगा सकेंगे। उन्होंने लोगों से Narendra Modi के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
गृह मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि यमुना के शुद्धिकरण के लिए कई सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू हो चुके हैं और आने वाले समय में और संयंत्र चालू किए जाएंगे। साथ ही नई ईवी नीति और इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार से भी राजधानी में प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
इस दौरान अमित शाह ने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले प्रतिदिन लगभग 1,500 मीट्रिक टन गोबर यमुना में डाला जाता था। उन्होंने कहा कि अब यमुना की सफाई, रिज क्षेत्र के पुनर्जीवन और हरित विकास की योजनाओं के माध्यम से दिल्ली को स्वच्छ, हरित और विकसित राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।