Uttar Pradesh News (07/07/2026): उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संबंधित विभागों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है, जिसमें हर स्तर पर जनसहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण से पहले सभी स्थलों का सत्यापन कर लिया जाए। गड्ढों की तैयारी, पर्याप्त पौधों की उपलब्धता, स्थानीय जलवायु के अनुरूप प्रजातियों का चयन, सिंचाई, जियो-टैगिंग और पौधों की नियमित निगरानी जैसी सभी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। साथ ही अभियान के दिन प्रत्येक घंटे प्रगति रिपोर्ट जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि पूरे कार्यक्रम की लगातार समीक्षा की जा सके।
बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान, पंचायती राज, राजस्व और नगर विकास समेत विभिन्न विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध और जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। उन्होंने प्रदेश को हरित विकास के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बनाने पर भी जोर दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। पौधरोपण में फलदार, छायादार, औषधीय और इमारती प्रजातियों का संतुलित चयन किया जाए, ताकि जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके। इसके अलावा रेलवे, रक्षा प्रतिष्ठानों, न्यायालयों, जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मचारियों, किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता तभी मानी जाएगी, जब लगाए गए पौधों का संरक्षण हो और वे भविष्य में मजबूत वृक्ष बनें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।