New Delhi News (06 July 2026): Delhi University ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक (यूजी) डिग्री पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह व्यवस्था इस सत्र से पहली बार लागू की गई है, जिससे उच्च शिक्षा को अधिक लचीला और समयबद्ध बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से पीजी सीटों की संख्या में 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। फिलहाल दो वर्षीय पीजी कार्यक्रमों में 11,548 सीटें हैं, जबकि नई व्यवस्था लागू होने के बाद करीब 3000 से 3500 अतिरिक्त सीटें जुड़ेंगी। इससे कुल पीजी सीटें बढ़कर 15 हजार से अधिक हो जाएंगी।
प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी 11 जुलाई तक पीजी प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने यूजीसीएफ-2022 के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय से चार वर्षीय स्नातक डिग्री पूरी की है। प्रवेश पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विश्वविद्यालय का कहना है कि इस कदम से चार वर्षीय यूजी पूरा करने वाले छात्रों को केवल एक वर्ष में मास्टर डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को पीजी स्तर पर पढ़ाई का मौका भी मिलेगा। शिक्षा विशेषज्ञ इसे एनईपी 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप मान रहे हैं।
हालांकि, सीटों में बढ़ोतरी के साथ शिक्षकों पर कार्यभार बढ़ने की चिंता भी सामने आई है। इंटेक के चेयरमैन पंकज गर्ग का कहना है कि यदि पीजी सीटों में 30 प्रतिशत तक इजाफा किया जा रहा है, तो शिक्षकों की संख्या और बुनियादी ढांचे का भी उसी अनुपात में विस्तार जरूरी है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और अन्य शैक्षणिक संसाधनों को मजबूत करना समय की मांग बताया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।