₹20 में फर्जी आधार और ₹15 में वोटर ID, दिल्ली पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (05 July 2026): दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन फर्जी डॉक्यूमेंट रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जो बेहद कम कीमत पर नकली सरकारी पहचान पत्र तैयार कर रहा था। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मात्र 20 रुपये में फर्जी आधार कार्ड और 15 रुपये में नकली वोटर आईडी कार्ड बना रहा था। यह मामला साइबर पेट्रोलिंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह रैकेट एक वेबसाइट के जरिए काम कर रहा था, जहां यूजर्स से ऑनलाइन पेमेंट लेने के बाद उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरने की अनुमति दी जाती थी। इसके आधार पर नकली आधार कार्ड, वोटर आईडी के अलावा रेजिडेंस सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे अन्य दस्तावेज भी तैयार किए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि इन नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल असली पहचान बनाने और अन्य आधिकारिक प्रक्रियाओं में किया जा रहा था।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फर्जी आधार और वोटर आईडी कार्ड देखने में बिल्कुल असली जैसे थे। इनमें QR कोड और बारकोड भी लगाए गए थे, लेकिन जब इन्हें स्कैन किया गया तो किसी भी आधिकारिक सरकारी डेटाबेस से जानकारी नहीं मिली। QR कोड स्कैन करने पर केवल वही डिटेल दिखाई देती थी, जो यूजर ने खुद डॉक्यूमेंट बनाते समय डाली थी, जिससे यह पूरी तरह से फर्जी होने की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान पुलिस ने खुद इस रैकेट की कार्यप्रणाली को परखा। एक अधिकारी ने वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर डिजिटल वॉलेट में 100 रुपये रिचार्ज किए और नकली आधार कार्ड के लिए विवरण भरा, जिसके बाद पोर्टल ने आधार जैसा दिखने वाला फर्जी दस्तावेज तैयार कर दिया। पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।