तड़के 2 बजे एग्जिबिशन गोदाम में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (05/07/2026):
दक्षिण दिल्ली के चंदन होला इलाके में रविवार तड़के एक फैक्ट्री परिसर में लगी भीषण आग (Massive Fire) ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के निकट स्थित टिन शेड और गोदामों में रखी प्रदर्शनी सामग्री (Exhibition Items) आग की चपेट में आ गई। करीब दो एकड़ क्षेत्र में फैली इस आग को बुझाने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा (Delhi Fire Service) की 24 इकाइयों को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
अग्निशमन विभाग को रात 2 बजकर 11 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दो वाटर टेंडर (Water Tender) और दो वाटर बाउज़र (Water Bowser) तत्काल मौके पर भेजे गए। लगातार कॉल आने के बाद अतिरिक्त दमकल वाहन भी रवाना किए गए।
रात 2:40 बजे आग को मेक-4 (Make-4 Fire) घोषित किया गया, जबकि सुबह 3:08 बजे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसे मेक-6 (Make-6 Fire) श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में और संसाधन मौके पर भेजे गए।
सुबह 4:10 बजे ड्यूटी ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने आग को मीडियम फायर (Medium Fire) घोषित किया। उस समय तक कुल 8 वाटर टेंडर, 10 वाटर बाउज़र, 2 मोटर पंप (Motor Pump), एक ब्रेथिंग फोम टेंडर (BFT), एक एरियल वाटर टेंडर (AWT), एक फायर कंट्रोल कमांड (FCC), एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम (IRT) और एक हाइड्रोलिक टेंडर (HT) समेत 24 दमकल इकाइयां राहत कार्य में लगी हुई थीं।
सुबह 5 बजे आग को चारों ओर से घेरकर फैलने से रोक लिया गया। सुबह 5:40 बजे आग पर पूरी तरह नियंत्रण (Under Control) पा लिया गया और 6:30 बजे स्टॉप मैसेज (Stop Message) जारी कर दिया गया। हालांकि, आग के कारण टिन शेड पूरी तरह ढह गया और अंतिम समाचार मिलने तक कूलिंग ऑपरेशन (Cooling Operation) जारी था।
अधिकारियों के मुताबिक, आग प्रदर्शनी सामग्री से भरे दो गोदामों तक सीमित रही। समय रहते दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आसपास के इलाकों को सुरक्षित बचा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
फायर ऑफिसर मनीष शेरावत ने बताया कि उन्हें रात करीब 2:30 बजे एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। आग लगभग 5,000 वर्ग गज क्षेत्र में फैली हुई थी और उसकी तीव्रता काफी अधिक थी। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर करीब 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और इसे मध्यम श्रेणी की आग माना गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी, जिसके बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। दमकल कर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग 8 घंटे का समय लगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।