National News (04/07/2026): डिजिटल भुगतान क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी Paytm ने यूरोप में अपने विस्तार की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है। कंपनी की लक्ज़मबर्ग स्थित सहायक इकाई को वहां के वित्तीय नियामक Commission de Surveillance du Secteur Financier (CSSF) से पेमेंट इंस्टीट्यूशन लाइसेंस मिल गया है। इस मंजूरी के साथ Paytm को यूरोपीय बाजार में भुगतान सेवाएं संचालित करने का अधिकार प्राप्त हो गया है।
Paytm Europe की स्थापना 12 जनवरी 2026 को लक्ज़मबर्ग में की गई थी। यह Paytm Cloud Technologies की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसका उद्देश्य तकनीक-आधारित मर्चेंट पेमेंट्स और वित्तीय सेवाओं के वितरण कारोबार का अंतरराष्ट्रीय विस्तार करना है।
मिली अनुमति के तहत Paytm Europe अब क्रेडिट ट्रांसफर, स्टैंडिंग ऑर्डर और अन्य भुगतान लेनदेन सेवाएं प्रदान कर सकेगी। इसके अलावा, वह उन भुगतान सेवाओं का भी संचालन कर सकेगी जिनमें ग्राहकों को क्रेडिट लाइन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही, कंपनी को पेमेंट एक्वायरिंग (व्यापारियों से जुड़े भुगतान लेनदेन की प्रोसेसिंग) की भी अनुमति मिल गई है।
कंपनी के अनुसार, यह प्राधिकरण 2 जुलाई 2026 से प्रभावी हो गया है और इसकी कोई निर्धारित समाप्ति अवधि नहीं है। Paytm ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मंजूरी के साथ किसी प्रकार का जुर्माना, प्रतिबंध, नियामकीय कार्रवाई या अतिरिक्त वित्तीय दायित्व नहीं जुड़ा है। माना जा रहा है कि यह कदम Paytm की वैश्विक रणनीति को मजबूती देगा और यूरोप में भारतीय फिनटेक कंपनियों की मौजूदगी को नया विस्तार प्रदान करेगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।