ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/07/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नशा एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान’ विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ, जिम्मेदार एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्त भारत की सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ हुई। इसके बाद आयोजित इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र में विशेषज्ञों ने नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक सोच और युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब देश का युवा वर्ग नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करे। विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे केवल स्वयं नशे से दूर न रहें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के जागरूकता दूत बनने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज प्रशासन ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे जनजागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि सभी प्रतिभागी नशामुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अपना सकारात्मक योगदान देंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।