Noida News (30/06/2026): शहर को जल्द ही एक नया और आकर्षक पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल मिलने जा रहा है। सेक्टर-167 में करीब 29 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक लेक व्यू पार्क विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किए जाने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इस पार्क की सबसे बड़ी विशेषता करीब 10 एकड़ में विकसित की जाने वाली विशाल झील होगी, जिसके आसपास प्राकृतिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए हरियाली और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां मॉर्निंग वॉक और सैर के लिए पक्के एवं कच्चे वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक, ओपन जिम, बच्चों के लिए प्ले एरिया, फूड जोन, बैठने की आरामदायक व्यवस्था, सेंट्रल प्लाजा, आकर्षक फाउंटेन, ऑक्सीजन वैली, लाइफ ब्रीथ जंगल और तालाब जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए पार्क में हजारों छायादार और ऑक्सीजन देने वाले पेड़ लगाए जाएंगे। योजना के तहत लगभग 2,294 बरगद, 2,900 पीपल, 3,800 नीम, 3,240 पिलखन और 1,590 इमली के पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा झील के ऊपर दो एलिवेटेड ट्रैक बनाए जाएंगे, जिनके माध्यम से लोग पानी के बीच तक पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा इस पार्क को नोएडा के अन्य पार्कों से अलग पहचान देगी।

पार्क में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य प्रवेश द्वार के पास करीब 1,000 वाहनों की क्षमता वाली खुली पार्किंग भी विकसित की जाएगी। चूंकि यह क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के अंतर्गत आता है, इसलिए यहां किसी स्थायी भवन का निर्माण नहीं होगा। नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि लेक व्यू पार्क तैयार होने के बाद यह शहरवासियों के लिए प्रमुख पिकनिक स्पॉट के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन का नया केंद्र भी बनेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।