दिल्ली पहुंचने से पहले काल बन गया सफर: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर से टकराई वॉल्वो बस

टेन न्यूज नेटवर्क

मथुरा News (30 जून, 2026): यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक हादसे (Tragic Accident) ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। लखनऊ से दिल्ली आ रही यात्रियों से भरी वॉल्वो बस (Volvo Bus) माइलस्टोन 112 और 113 के बीच गिट्टी से लदे ट्रेलर (Trailer) से पीछे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत दल (Rescue Team) तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में बस में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया है। अभी तक चारों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उनके परिजनों तक पहुंचने के लिए दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच (Preliminary Investigation) में आशंका जताई जा रही है कि बस चालक को नींद का झोंका आने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है और अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।