भीषण गर्मी के चलते गौतमबुद्ध नगर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (29/06/2026): भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय जिलाधिकारी की अनुमति के बाद छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेश के मुताबिक, जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसों तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अब प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार ने सभी विद्यालयों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।।

टिप्पणियाँ बंद हैं।