भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर महिला शक्ति संगठन का प्रदर्शन, डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (29/06/2026): महिला शक्ति उत्थान मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने आज सोमवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्वर्गीय भरत तिवारी की हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मामले में जिम्मेदार शासन एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी द्वारा ग्राम विकास से जुड़ी जायज मांगों को लंबे समय तक संबंधित विभागों के समक्ष उठाया गया, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संगठन का कहना है कि यदि संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का समय पर निर्वहन करते, तो ऐसी दुखद घटना को टाला जा सकता था। इसी आधार पर संगठन ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई।
महिला शक्ति उत्थान मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। संगठन का आरोप है कि आम नागरिकों को न्याय पाने के लिए लंबे समय तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं और कई मामलों में न्यायालय के आदेशों के बावजूद भी समय पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती। संगठन ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की मांग की।

संगठन ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से अपील की कि शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और सरकारी विभाग अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। इस दौरान रूपा गुप्ता, अंजू पुंडीर, गुड्डी वर्मा, संगीता सक्सेना, गीता मिश्रा, मंजू सिरोही, आराधना सिंह, विद्या, कमलेश सिंह, प्रतिभा झा, कुसुम प्रजापति सहित संगठन की कई सदस्य मौजूद रहीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।