एक बार फिर चमका GL Bajaj का परचम: AKTU मेरिट सूची के टॉप 10 में GL Bajaj के 4 विद्यार्थियों ने बनाई जगह

ग्रेटर नोएडा: GL Bajaj Educational Institutions ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की मेरिट सूची के शीर्ष 10 में अपने चार विद्यार्थियों का स्थान सुनिश्चित किया है।

संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्न स्थान प्राप्त किए हैं—

• रिद्धि सिंह (बी.टेक. – कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) – 5वीं रैंक
• रितिका गुप्ता (एमसीए) – 7वीं रैंक
• सौम्या वर्मा (एमसीए) – 9वीं रैंक
• वैभव चौहान (एमबीए – बिजनेस एनालिटिक्स) – 10वीं रैंक

Riddhi Singh

Riddhi Singh, B.Tech. CSE – AKTU 5th Rank
Saumya Verma

Saumya Verma, MCA – AKTU 9th Rank
Ritika Gupta

Ritika Gupta, MCA – AKTU 7th Rank
Vaibhav Chauhan

Vaibhav Chauhan, MBA (Business Analytics) – AKTU 10th Rank

यह उल्लेखनीय उपलब्धि GL Bajaj की उत्कृष्ट शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। संस्थान निरंतर ऐसा शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता रहा है, जहाँ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

GL Bajaj के प्रबंधन, निदेशकगण, प्राचार्यों एवं संकाय सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके समर्पण, कठिन परिश्रम एवं अनुशासन की सराहना की। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

संस्थान ने इस उपलब्धि पर GL Bajaj के Vice Chairman श्री Pankaj Agarwal ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि GL Bajaj भविष्य में भी विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता रहेगा।

यह सफलता GL Bajaj Educational Institutions की उस प्रतिष्ठा को और मजबूत करती है, जिसके अंतर्गत संस्थान लगातार विश्वविद्यालय के श्रेष्ठ विद्यार्थियों का निर्माण कर रहा है तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है।

GL Bajaj परिवार सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता है तथा उनके आगामी जीवन में निरंतर सफलता की कामना करता है।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।